बरेली: बरेली में महिला ने आरोप लगाया, रिश्तेदारों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी दी, एसएसपी से की शिकायत
मढ़ीनाथ क्षेत्र की बिंदु पाण्डेय ने रिश्तेदारों पर जबरन घर में घुसकर दरवाजा व पानी की टंकी तोड़ने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी से सुरक्षा, जांच व नुकसान की भरपाई की मांग की है।