नौतन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टिकट वितरण को लेकर नाराजगी बढ़ गई है। गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे नौतन कांग्रेस आश्रम में प्रखंड अध्यक्ष अबुलैश हसन की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी असंतुष्टि जाहिर की।