बदायूं: माझिया गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Apr 15, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के माझिया गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गईँ जिसमें एक बाइक पर सवार द्रोपा पत्नी अजय पाल, अर्जुन पुत्र अजय पाल निवासी सोई गांव घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।