बीना: शिव वार्ड में रेलवे की बुलडोजर कार्रवाई, बेघर हुए परिवारों का रोना, लोग बोले वोट के वक्त आए थे, मदद के वक्त गायब
Bina, Sagar | Jun 11, 2026 गर्मी की तपिश अभी कम नहीं हुई थी कि शिव वार्ड रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले गरीब परिवारों पर आफत टूट पड़ी। रेल प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमण हटाने के नाम पर बुलडोजर चला दिया। शिव वार्ड रेलवे लाइन किनारे छोटे-बड़े, कच्चे-पक्के कई मकान जमींदोज कर दिए गए। जिसकी वजह से करीब एक दर्जन परिवार खुले आसमान के नीचे हैं। जिनके पास न छत, न बिजली।