रघुराजनगर नगरी: सतना: रेलवे स्टेशन परिसर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जीआरपी जांच में जुटी
सतना। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कोच रेस्टोरेंट के पीछे एवं भगवान शंकर के मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन परिसर में शव पड़ा होने की सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव मरचूरी मे रखवा जाँच मे जुटी।