रायपुर पुलिस ने लोटी गांव में बुधवार को दोपहर बारह (12:00) बजे कार्रवाई करते हुए शान्तिभंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि लोटी गांव निवासी जगदीश मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई की इसी गांव निवासी अंकित ने बिना किसी बात के उनके साथ गाली-गलौच की। इस पर पुलिस ने आरोपी को शान्तिभंग की धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया।