दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में झुग्गी-झोपड़िया दशकों से मौजूद हैं, कुछ 30 साल से भी ज़्यादा पुरानी हैं, तो कुछ 40 साल या उससे भी ज़्यादा पुरानी है। कई निवासी रोज़गार की तलाश में गांवों से आए और यहां बस गए, अपने परिवारों का भरण-पोषण करने के लिए कड़ी मेहनत की।