मेदिनीनगर (डालटनगंज): पड़वा में अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
मेदिनीनगर के पड़वा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 10बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रजहरा कोयलवरी गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मण राम की पत्नी सीता कुंवर के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, सीता कुंवर सुबह किसी रिश्तेदार के घर जा रही थीं। इसी दौरान गाड़ी गांव के पास सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन