गाज़ीपुर: बहादुरगंज में गूंजा ‘हर हर महादेव’, भव्य कलश यात्रा के साथ महामृत्युंजय महायज्ञ का शुभारंभ
गाजीपुर के कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के बहादुरगंज नगर में आज आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री महामृत्युंजय महादेव महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं, कन्याओं और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे नगर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।