भरगामा: रेणु की पुण्यतिथि पर भरगामा में भावपूर्ण श्रद्धांजलि, साहित्य और संघर्ष को किया गया याद
प्रखंड क्षेत्र स्थित रेणु साहित्य मंच परिसर में प्रख्यात कथाशिल्पी एवं महान स्वतंत्रता सेनानी फणीश्वर नाथ रेणु की पुण्यतिथि पर ग्रामीणों एवं साहित्य प्रेमियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रेणु के साहित्यिक अवदान, उनके संघर्षमय जीवन और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन किया।