उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल कुमार यादव ने एक विज्ञप्ति जारी कर विधानसभा क्षेत्र 403-दुद्धी (अजजा) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान की जानकारी दी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मतदाता सूची में सुधार, नाम जोड़ने और हटाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।