गाण्डेय: यह तस्वीर गांडेय ब्लॉक के नवनिर्मित कार्यालय भवन की है,अचानक तेज बारिश में छत से पानी रिसता और टपकता हुआ देखा गया
Gandey, Giridih | Jul 6, 2026
यह तस्वीर गांडेय ब्लॉक के नवनिर्मित कार्यालय भवन की है। जहाँ सोमवार की दोपहर 12 बजे अचानक तेज बारिश में छत से पानी रिसता और टपकता हुआ देखा गया। यहाँ छत से झरने की तरह टपकता पानी कई सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष भी बरसात के दौरान यही समस्या सामने आई थी।