अररिया: त्रिसुलिया घाट के समीप दो बाइक की हुई टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 29, 2024 अररिया के त्रिसूलिया घाट के समीप दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में घायल का इलाज जारी है.