आगरा: कमला नगर स्थित मंदिर में मूर्ति चोरी करने वाले दो शातिर चोर यमुना पुल के नीचे से गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए
थाना कमला नगर पुलिस टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें अल्प समय में ही चोरी की घटना का खुलासा किया है, कमला नगर स्थित में मूर्ति चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को यमुना पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से 2 मूर्ति बरामद हुई हैं, साथ ही चोरी करने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिससे चोरों की पहचान हुई।