नर्मदापुरम: नर्मदापुरम सांसद ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं
गुरुवार को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सफल कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बीता एक वर्ष संगठन, चुनाव और समन्वय की दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली रहा है। उन्होंने हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल को उपलब्धियों से भरा बताया।