विदिशा नगर: तीन माह से मूलभूत सुविधाओं को तरसे रहवासी, जनसुनवाई में फिर लगाई गुहार
विदिशा की गोकुलधाम फेस-1 और सूरज कॉलोनी के रहवासियों ने मंगलवार दोपहर 12 बजे जनसुनवाई में पहुंचकर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। रहवासियों का आरोप है कि पिछले तीन माह से लगातार आवेदन देने के बावजूद सड़क, बिजली और पानी जैसी आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन दिया जा रहा है।