सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बुन्देला चौराहा छत्रसाल नगर में आज 24 जनवरी रात करीब 8:00 बजे उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान अरविन्द राजपूत निवासी बुन्देला चौराहा छत्रसाल नगर के रूप में हुई है।घायल के भाई ने बताया कि अरविन्द राजपूत को बुन्देला चौराहे के पास अनिल अहिरवार और उसका एक साथी मिले।