बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शाहाबाद निवासी मुनिशा बानो ने अपने भवन संख्या 252ए/294 पर अवैध कब्जे का आरोप भूमाफिया आसिम पुत्र महबूब जान पर लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह नियमित रूप से गृहकर जमा कर रही हैं, फिर भी नगर निगम के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से अभिलेखों में हेराफेरी कर अन्य लोगों के नाम चढ़ा दिए गए।