भीलवाड़ा: जिला पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह की महिलाओं की सूची जारी की, आमजन से सावधान रहने की अपील की
भीलवाड़ा। जिला पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने वाली महिलाओं की विस्तृत सूची जारी की है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में सक्रिय आपराधिक प्रवृत्ति की कुछ महिलाएं झूठे प्रलोभन देकर पुरुषों को अपने जाल में फंसाती हैं और बाद में मान-मर्यादा मिट्टी में मिलाने की धमकी देकर रुपए की जबरन वसूली करती हैं।