उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में महज मोबाइल लूटपाट का विरोध करने पर 22 साल के युवक की चाकू से गोदकर कर हत्या कर दी गई . पुलिस ने हत्या में शामिल एक नाबालिग सहित दो आरोपी को पकड़ लिया है . गिरफ्तार आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू और मृतक का लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है .