सिरोही: गोयली चौराहे के पास ट्रोला की चपेट में आई स्कूटी, 1 युवती की मौत, 2 का सिरोही ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी
सिरोही के कांडला राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रोला की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गोयली चौराहे के पास हुई।