राजनीतिक दुर्भावना के चलते प्रधान कमलजीत को झूठे मामले में फँसाकर जेल भेजे जाने का आरोप लगाते हुए कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन बुधवार शाम 4:30 बजे जिला कारागार पहुँचीं। उन्होंने जेल में बंद कमलजीत से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया और इस कार्रवाई को न्याय के खिलाफ बताया। सांसद इकरा हसन ने कहा कि यह पूरा मामला सत्ता की हठधर्मिता को दर्शाता है।