अकबरपुर: सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, पति की दीर्घायु की कामना की
8:00 बजे सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। अकबरपुर देवी मंदिर, फतेहपुर, माखर, नेमदारगंज, फरहा समेत अन्य स्थानों पर सुबह से ही महिलाओं की