खूंटी: मुबेड़ा गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति की मौत
Khunti, Khunti | Jul 26, 2025 सोयको थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबेड़ा गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लोदरो मुंडा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोदरो मुंडा अपने ही गांव में शराब के नशे में थे। शराब पीने के बाद वे अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे पत्थर पर गिर पड़े। उनके शरीर पर कई स्थानों में चोट के निशान पाए गए हैं।