खूंटी: व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया
Khunti, Khunti | Jul 26, 2025 आज दिनांक 26.07.25 को नालसा दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशन पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रषिकेश कुमार के मार्गदर्शन में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। मासिक लोक अदालत के अवसर पर विभिन्न मामलों के निष्पादन के लिए कुल चार बैंचों का गठन न्यायालय में लंबित मामलों तथा प्री-लिटिगेशन से संबंधित मामलों का निस्तारण के लिए किया गया।