खरगोन जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद 20 वर्षीय प्रसूता रुखाबाई की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएमएचओ डॉ. चौहान के निर्देश पर प्राथमिक जांच के बाद डिलीवरी वार्ड प्रभारी स्वाति वाडेकर, नर्सिंग ऑफिसर संगीता पाटीदार और डॉ. रितिका पवार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है, ताकि जांच प्रभावित न हो।