जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण और गंगा समिति की बैठक सोमवार शाम 5:00 बजे आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वृक्षारोपण अभियान के तहत जिन स्थलों पर पौधारोपण किया गया था, उनमें से कम से कम 10-10 स्थलों का सत्यापन वन रेंजर्स के माध्यम से कराया जाए। सभी विभाग सत्यापन से पूर्व ही अपनी स्थिति स्वयं जांच लें।