अनूपपुर: जिले में 24 घंटे में औसतन 7.3 मिमी बारिश, अमरकंटक में सबसे अधिक 56 मिमी वर्षा
जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान औसतन 7.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 56 मिलीमीटर वर्षा अमरकंटक वर्षामापी केंद्र में रिकॉर्ड की गई, जबकि बेनीबारी में 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, अनूपपुर, कोतमा, बिजुरी, जैतहरी, वेंकटनगर और पुष्पराजगढ़ वर्षामापी केंद्रों में इस अवधि के दौरान वर्षा शून्य दर्ज की गई।