रामगढ़: पलामू एसपी ने रामगढ़ थाने का एक घंटे तक किया निरीक्षण, कमियों को दुरुस्त करने के दिये निर्देश
पलामू एसपी कपिल चौधरी ने मंगलवार दोपहर 3 बजे तक रामगढ़ थाना का औचक निरीक्षण किया। एसपी यहां करीब 1 घंटे तक रहे और अनुसंधान, कार्यकलाप, थाना परिसर, कार्य करने के तरीके, अपराधियों की स्थिति समेत अन्य मामलों की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी के कार्य को संतोषजनक बताया, लेकिन अन्य मामलों में कमियां प्रकार सुधार करने के निर्देश दिये।