दीपावली के पावन पर्व पर समाज के प्रत्येक वर्ग तक खुशियाँ पहुँचाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद् शाखा दतिया के द्वारा रविवार 19 अक्टूबर 2025 को मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी जानकारी आज रविवार 12:00 मिली है इस अवसर पर परिषद् सदस्यों ने शहर में मेहनतकश रेडीवालों, मजदूरों और फुटकर विक्रेताओं को मिष्ठान वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएँ दीं