दिनारा: दिनारा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल
Dinara, Rohtas | Jun 1, 2026 दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-319 पर स्थित कटियारा टोल प्लाजा के समीप सोमवार शाम करीब 7बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बिक्रमगंज प्रखंड के कोल्हा नोनहर गांव निवासी इंद्रमणि सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।