बरेली: तपती धूप में बच्चों का सहारा बनी बरेली ट्रैफिक पुलिस, स्कूल वैन को धक्का लगाकर पहुंचाई मदद
बरेली में अक्सर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आने वाले बरेली ट्रैफिक पुलिस के जवानों का एक मानवीय और सराहनीय चेहरा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर के व्यस्त नावेल्टी चौराहा पर उस समय एक स्कूल वैन अचानक खराब होकर बीच सड़क पर बंद हो गई, जब भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच स्कूली बच्चे वैन में मौजूद थे। वैन के बीच सड़क पर बंद होने से यातायात