पांकी: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर सहमति, पिपराटांड़ थाना में शांति समिति की बैठक
Panki, Palamu | Jun 20, 2026 मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को पिपराटांड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) लेस्लीगंज ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।