हरदोई: पुरानी रंजिश में पाली कस्बा निवासी एक युवक के ऊपर गांव के ही एक युवक ने चढ़ाई मोपेड, युवक हुआ गंभीर घायल
Hardoi, Hardoi | Aug 15, 2024 पाली थाना क्षेत्र के पाली कस्बा निवासी रामकिशोर पुत्र अहीलू को पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही दिलीप ने मोपेड चढ़ाकर घायल कर दिया गंभीर हालत में रामकिशोर को हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसकी उपचार किया जा रहा है।परिजनों ने बताया कि दिलीप मोपेड से उसको अपने साथ ले गया था और फिर रास्ते में उसके ऊपर मोपेड चढ़ाकर उसको घायल कर फरार हो गया।