हरदोई: रेभा मुरादपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Aug 15, 2024 शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के रेभा मुरादपुर गांव निवासी उपेंद्र की 27 वर्षीय पत्नी आरती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ने पर परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सक ने हरदोई के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां पर महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।