टिकारी अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार दोपहर 2 बजे निवर्तमान विधायक डॉ अनिल कुमार ने टिकरी विधानसभा से नामांकन पर्चा दाखिल किया। हजारों समर्थकों ने नामांकन के बाद निकले नेता का भव्य स्वागत किया। वहीं इस अवसर पर सभा का आयोजन हुआ। जिसको NDA नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा, जदयू, हम सेक्युलर व लोजपा रामविलास के नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।