मांझी: वार्ड पार्षद के दरवाजे से चोरी गई बोलेरो का अब तक सुराग नहीं , सीसीटीवी खल रही पुलिस
Manjhi, Saran | Jun 17, 2026 मांझी नगर पंचायत के दक्षिण टोला स्थित वार्ड पार्षद हीरा साह के दरवाजे से सोमवार की रात चोरी गई बोलेरो वाहन का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। चोरी की घटना के बाद वाहन मालिक द्वारा मांझी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।