दुधि: बभनी में दो बाइकों की टक्कर के बाद कार ने बाइक सवार को रौंदा,एक की मौत, उपचार के दौरान गई जान
बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद पीछे से आ रही एक कार ने एक बाइक सवार को रौंद दिया।मृतक की पहचान बभनी भाठीमहुआ निवासी 60 वर्षीय लंका राम प्रजापति पुत्र छोटक राम के रूप में हुई है।