रामपुर: मंगलवार को ज़िला पंचायत पसरिसर में विश्व आयुर्वेद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक आकाश सक्सेना शामिल हुए
Rampur, Rampur | Sep 23, 2025 मंगलवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार विधायक आकाश सक्सेना की उपस्थिति में विश्व आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने जिला पंचायत परिसर में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन शहर विधायक आकाश सक्सेना और जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी ने किया।