बुंडू: बुंडू में दाखिल-खारिज से संबंधित राजस्व शिविर का आयोजन
Bundu, Ranchi | Apr 15, 2025 जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर आज मंगलवार को रांची जिला के बुंडू में दाखिल खारिज से संबंधित राजस्व शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का आयोजन 10 डेसि्मल तक के लंबित म्यूटेशन के मामलों का निष्पादन करते हुए आवेदकों को वरीय पदाधिकारी द्वारा कनेक्शन स्लिप निर्गत किया गया । यह जानकारी आज मंगलवार को शाम 5:00 बजे दी गई।