अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव के समीप बम्बा के पास तीन बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर
कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव के पास बंबा के निकट सोमवार रात करीब 11 बजे तीन मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में चार युवक घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्राम अमावता निवासी अमन बाथम (25), अंकित (22), रवि सिंह (36) और दीपक (28) गढ़ा गांव म