बरेली: ‘वर्चुअल कुर्बानी’ वाले बयान पर बवाल, मौलाना शहाबुद्दीन बोले- इस्लाम प्रैक्टिकल मज़हब, मदरसों ने दीं 55 हजार कुर्बानियां
बरेली। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के “वर्चुअल कुर्बानी” और मदरसों को लेकर दिए गए बयान पर सियासी और मजहबी घमासान तेज हो गया है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस्लाम कोई “वर्चुअल मज़हब” नहीं बल्कि प्रैक्टिकल मज़हब है, जहां हर इबादत और कुर्बानी के अपने उसूल और तरीके हैं