मैनपुरी: करहल क्षेत्र में विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
थाना क्षेत्र के तपाकी नगरिया निवासी कांति देवी पत्नी राजेश कुमार शुक्रवार की सुबह खेत में खास लेने के लिए गई थी। वहां से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।