रामगढ़ पचवारा: डूंगरपुर टोल प्लाजा के समीप ड्राइवर को नींद आने पर ट्रक पुलिया से 60 फीट नीचे गिरा, ट्रक का टायर फट कर हुआ क्षतिग्रस्त
डूंगरपुर इंटरचेंज नाके से 500 मीटर की दूरी पर एक ट्रक जो रॉन्ग साइड में जाकर डिवाइडर तोड़कर पुलिया से 60 फीट नीचे गिर गया। ट्रक के डीजल टैंक में 350 लीटर डीजल भरा हुआ था जो टैंक टुटकर बिखर गया। एक टायर फट गया, ट्रक की कमानी सहित आदि पार्ट्स टूट गए। यह हादसा डूंगरपुर इंटरचेंज नाके से आगे पॉइंट नंबर 212 के पर हुआ। ट्रक में प्लास्टिक के खिलौने भरे हुए थे।