रामगढ़ पचवारा: BDO ने रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति सभागार में 24 ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी एवं सभी LDC की ली समीक्षा बैठक
रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति सभागार में BDO अभिषेक कुमार मीणा ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार 24 ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी एवं सभी LDC की मीटिंग बुलाई। इस अवसर पर BM में प्रगति कम पाई गई। PM आवास योजना के तहत जिनके आवास अधूरे है, जिन लाभार्थियों की किस्त बच रही हैं उनके खाते में किस्त डलवाई जाएगी। BDO ने कहा कि जिन पैरामीटर्स पर हम पिछड़े हुए है उनकी मॉनिटरिंग कर प्रोग्रेस में लाया जाए।