पन्ना: पंन्ना में 'साइबर चौपाल' के जरिए गांव-गांव पहुंचा SAFE CLICK-2026 2.0, ग्रामीणों को ठगी से बचने के बताए उपाय
Panna, Panna | Jun 28, 2026 पन्ना। मध्यप्रदेश पुलिस के राज्य स्तरीय साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान "SAFE CLICK-2026 2.0" के पंचम दिवस रविवार को पन्ना जिले के सभी थाना क्षेत्रों में "साइबर चौपाल" का आयोजन कर ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।