करछना: नैनी में रसोई गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की लगी भारी भीड़, वीडियो आया सामने
यमुनापार क्षेत्र में रसोई गैस की कील्लत कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को नैनी में रसोई गैस लेने के लिए ग्राहकों की सुबह 5:00 से ही भारी भीड़ जुट गई। जहां शाम होने के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पाया और निराश होकर लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं ने बताया यहां सिर्फ खाली सिलेंडरों की लाइन दिख रही है। लेकिन भारी सिलेंडरों का कहीं भी पता नहीं है।