आरा: कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब ज़ब्त, गाड़ी के हर पार्ट में छुपाई थी शराब
Arrah, Bhojpur | Apr 12, 2024 उत्पाद विभाग ने कार्रवाई कर यूपी से लाई जा रही शराब की खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी कि बलिया से शराब की बड़ी खेप आरा लाई जा रही है।कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप संदिग्ध बोलेरो गाड़ी की तलाशी ली गई, जिससे 2160 पीस ट्रेटा पैक शराब ज़ब्त की गई।