परसिया: तामिया मार्ग पर सिल्वर लेेक के सामने बस से भिडी बाईक ,युवक की मौत,डायल 112 ने पहंुचाया अस्पताल, उपचार के दौरान हुई मौत
तामिया मार्ग पर अनखावाडी से कुछ आगे सिल्वर लेक पिकनिक स्पाट के सामने शनिवार को चार बजे के आसपास बाईक सवार यात्री बस से भिड गया। बुरी तरह जख्मी बाइ्रक सवार युवक को बस में ही डालकर अस्पताल लाया जा रहा था। न्यूटन में डायल 112 एफआरवी 15 पहंुच गई। घायल युवक को परासिया अस्तपाल लाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।