नरपतगंज: गोरराहा बिशनपुर वार्ड संख्या आठ में जबरन गांजा पिलाने का प्रयास करने पर विरोध करने पर चाकू से किया हमला, दिया आवेदन
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गोरराहा बिशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में गांजा पिलाने का प्रयास का मामला सामने आया है। जबकि विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया। जहां इलाज कराने के बाद नरपतगंज थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया।